फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कांवड़ भरने आये दो कांवड़िया अचानक स्नान करनें के दौरान डूब गये, एक को सकुशल निकाला लिया गया| जबकि दूसरे को गोताखोरो की मदद से निकाला गया, उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया, जहाँ उसको मृत घोषित कर दिया गया|
जनपद लखीमपुर खीरी महराजगंज पकरिया निवासी 20 वर्षीय अर्पित पुत्र रामकिशन अपने बड़े भाई अनमोल, गाँव के ही 16 वर्षीय शिवम व लगभग दो दर्जन लोगों के साथ कांवड़ भरनें पांचाल घाट दूसरी सीढ़ी पर आया था| अर्पित और शिवम गंगा में स्नान करनें लगे,अचानक दोनों गहरे पानी में डूब गये,
जिससे चीख-पुकार मच गयी| शिवम को मौके पर मौजूद लोगों नें सकुशल निकाल लिया, जबकि अर्पित गहरे पानी में समा गया| सूचना पर पंहुचे कादरी गेट के कार्यवाहक थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद नें गोताखोरों की मदद से अर्पित को पानी से रेस्क्यू कराया और उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| लोहिया में परीक्षण के उपरांत चिकित्सक नें अर्पित को मृत घोषित कर दिया| मृतक इंटर का छात्र था| कार्यवाहक थानाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद नें बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|
गंगा स्नान कर रहे दो कांवड़िया डूबे, एक की मौत



