फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) गंगा में डूबने से बालक की मौत हो गयी| जानकारी होनें पर परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम मंझा की मड़ैया निवासी धर्मेद्र कुमार का 12 वर्षीय पुत्र श्याम सुंदर दिन भर घर नही पंहुचा| परिजनों नें शाम को घर ना आनें पर उसकी तलाश शुरू की देर शाम तक पता ना चलने पर रात लगभग 10 बजे पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मोनू शाक्य पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुची| उन्होंने जाँच के बाद गंगा में तलाश की| गंगा के किनारे बालक के कपड़े रखे मिले| आधी रात के लगभग श्याम सुन्दर का शव गंगा में उतराता मिला | श्याम सुन्दर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें शव को कब्जे में ले लिया| मां रचना, दादी विनीता, बाबा वीरपाल का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| थानाध्यक्ष मोनू शाक्य ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| 


गंगा में डूबनें से बालक की मौत



