फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) माघी पूर्णिमा को गंगा स्नान करनें आयी महिला की पर्स गायब हो गया| महिला नें मामले की जानकारी पुलिस को दी|
कायमगंज निवासी महिला अंजली पत्नी राकेश कुमार माघी पूर्णिमा पर गंगा में स्नान करनें आयी थी|उसने बताया कि जब वह ई-रिक्शा से पुरानी घटिया के पास उतरी तो अचानक उसके पास से पर्स गायब हो गया| महिला नें बताया कि पर्स में उसके 1200 रूपये, मोबाइल,आधार कार्ड अन्य जरूरी कागजात थे| अंजली ने चौकी पुलिस को सूचना दी| पांचाल घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा नें बताया कि महिला का पर्स मिल गया है जो महिला को दे दिया गया है|
गंगा नहाने आयी महिला का पर्स गायब



