फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मोहम्मदाबाद के नवोदय विद्यालय में विधायक खेल स्पर्धा में छात्रों नें अपना दम-खम दिखाया| छात्रों ने दर्शकों की जमकर तालियों बटोरीं|
दरअसल सांसद खेल स्पर्धा के तहत विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन भोजपुर विधान सभा के तहत किया गया दो दिवसीय प्रतियोगिता में 27 अक्टूबर को बालीबाल, कबड्डी, एथलेटिक्स का आयोजन किया| 28
अक्टूबर को कुश्ती, व बैडमिंटन की प्रतियोगिता का आयोजन होगा| प्रतियोगिता का श्रीगणेश भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर ने 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया| विशिष्ठ अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी ने कबड्डी के खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर हौंसला बढ़ाया|
जिला क्रीडा अधिकारी कर्मवीर सिंह नें बालीबाल के खिलाड़ियो का परिचय लिया| क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनुराग, शुभम सिंह, पुष्पेन्द्र यादव, खंड शिक्षा अधिकारी भारती शाक्य, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता समीर शुक्ला, जिला कबड्डी एसोसिएशन के कुलदीप यादव, जिला व्यायाम शिक्षक संजीब कटियार, जिला कुश्ती एसोसिएशन सचिव अरुण कुमार व निर्णायक मंडल में संजीब यादव, सौरभ शर्मा, विमलेश कुमार,अभिषेक शाक्य, अभिषेक पाल आदि रहे| 
खेल प्रतियोगिता में नवोदय के छात्रों नें दिखाया दम



