खेत में पड़ा मिला युवक का शव, परिजनों में कोहराम

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) खेत में युवक का शव पड़ा मिला| जिसकी जानकारी होनें पर परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम राजारामपुर मेंई निवसी 39 वर्षीय अनुराग उर्फ खलीफा का शव शनिवार सुबह लगभग 10 बजे गाँव के ही वीरेंद्र के खेत में पड़ा मिला| शव खेत में खड़े केले के पेड़ो के पास मुंह के बल पड़ा था| मृतक की माँ मीरा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक का विवाह नही हुआ था| मृतक के भाई संतुलित नें पुलिस को सूचना दी| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पाण्डेय नें बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है| मृतक शराब पीने का आदी था| जाँच की जा रही थी|