फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) युवक का शव खेत में पड़ा मिला, जिससे परिजन आक्रोशित हो गये, उन्होंने हत्या का शव खेत में डालने का आरोप लगाया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| पोस्टमार्टम में मौत का कारण सिर में गंभीर चोट लगना बताया गया है|
थाना मऊदरवाजा के ग्राम चौरसिया मझोला निवासी 20 वर्षीय संजेश कुमार जाटव उर्फ मंजेश जब शनिवार देर शाम घर नही लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की| लेकिन रात भर उसका कोई पता नही चला | रविवार को सुबह परिजनों को जानकारी हुई की संजेश गाँव के ही युवक के साथ ह्थियापुर शराब ठेके पर देखा गया था| जिसके बाद ग्रामीणों एन युवक से जानकारी कि तो पता चला कि संजेश का शव गाँव के ही अनिल सक्सेना के खेत में पड़ा है| जिसके बाद पुलिस को सूचना दी| थाना पुलिस भी भी मौके पर आ गयी| पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया| मृतक संजेश के परिजनों नें हत्या का आरोप लगाया| शव का पोस्टमार्टम डा. विकास पटेल ने किया| जिसमे मौत सिर में गंभीर चोट लगने से होना बताया गया|
थानाध्यक्ष बलराज भाटी नें बताया कि मामले में जाँच की जा रही है| 
खेत में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या का आरोप



