फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) खटारा टैम्पों में स्कूली बच्चे ढोए जानें के मामले में जेएनआई न्यूज नें प्रमुखता से खबर यातायात माह: खटारा टैम्पों से ढोए जा रहे थे नौनिहाल, बड़ा हादसा टला शीर्षक से प्रकाशित की थी| जिसके बाद यातायात पुलिस नें शहर में बड़ा अभियान चलाकर खटारा स्कूली वाहनों पर बड़ी कार्यवाही की| जिससे हड़कंप मच गया| कई खटारा वाहनों पर पुलिस का हंटर चला| 
दरअसल बीते दिन स्कूली एक खटारा टैम्पों की चेंचिस टूट गयी थी, जिससे एक मासूम को चोट भी लगी लगी, सड़क पर इस तरह के खटारा टैम्पों से बच्चे ढोए जानें से जिम्मेदारों पर सबाल खड़े किये थे| खबर का प्रकाशन होनें पर यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में नगर के लाल दरवाजे आदि स्थानो पर अभियान चलाया गया| जिसमे कुल 46 स्कूली आदि वाहनों के मानक पूर्ण ना मिलने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की गयी| इसके साथ ही खटारा स्कूली वाहनों को दोबारा सड़क पर ना मिलने की हिदायत दी गयी| यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें बताया कि कुल 46 वाहनों का चालान किया गया है| उन्हें सख्त हिदायत दी गयी की यदि वाहन मानक पूरे नही कर रहा है तो उसे सड़क पर बच्चे ढोनें का कार्य ना करें| 



