कड़कड़ाती ठंड की चपेट में वृद्व ने दम तोड़ा

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया सालिगराम निवासी 50 वर्षीय वृद्व घनश्याम वर्मा पुत्र राजाराम ने बीती रात टाउनहाल के निकट चिलसरा रोड पर ठंड की चपेट में आने से मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक घनश्याम वर्मा ने कई वर्षों पूर्व अपने मकान को अपने बड़े भाई सुरेन्द्र कुमार वर्मा के हाथों बेच दिया। घनश्याम की पत्नी की मौत 10 वर्ष पूर्व ही हो चुकी थी। मृतक के दो पुत्रियां हैं जिनका विवाह पहले ही हो गया है। जो अपने परिवार के साथ आगरा में रह रहीं हैं। एक पुत्र अपने परिवार के साथ बाहर रह रहा है। मकान बेचने के बाद घनश्याम अक्सर सड़कों पर घूमता रहता था। बीती रात टाउनहाल के निकट चिलसरा रोड पर हाड़कंपाऊ ठंड की चपेट में आने से मौत हो गयी। सूचना मिलने पर मृतक के भाई सुरेन्द्र कुमार उसके शव को लेकर अपने घर पहुंचे। जहां उनके पुत्र और पुत्रियों के आने की प्रतीक्षा की जा रही है।