फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)जनपद में व्यावहारिक प्रशिक्षण पूर्ण करनें के बाद क्षेत्राधिकारी अमृतपुर का कार्यभार अजय वर्मा को दिया गया है|
दरअसल अजय वर्मा सीओ का व्यावहारिक प्रशिक्षण ले रहे थे | उनका प्रशिक्षण पूर्ण होनें के साथ ही सीओ अमृतपुर का चार्ज पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी नें उन्हें दिया है| वह थाना कमालगंज, राजेपुर व अमृतपुर के साथ ही सीओ लाइन, प्रधान लिपिक शाखा, भवन, पासपोर्ट सेल, रिट सेल, विशेष जाँच प्रकोष्ठ, डीसीआबी, सम्मन सेल, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, फिल्ड यूनिट,मानिटरिंग सेल, आईजीआरएस, परिवार परामर्श केंद्र व पुलिस लाइन का भी चार्ज संभालेगे|
क्षेत्राधिकारी अमृतपुर का अजय वर्मा को मिला कार्यभार



