क्रिसमस पर बाजार हुए गुलजार,गिफ्ट की भरमार

फर्रुखाबाद(नगर संबाददाता) क्रिसमस को लेकर इसाई समाज के लोगों की तैयारियां लगभग पूर्ण हो गयी है। गिरजाघरों में भी भारी सजावट देखने को मिल रही है लोगों ने अपने घरों को स्टार और झालरों से सजा दिया है|वही भीषण ठण्ड के बाबजूद बाजार भी क्रिसमस की रौनक से गुलज़ार है|दुकानों में सांता क्लाज की ड्रेस,क्रिसमस ट्री,सजावटी सामान और उपहार आदि से सजे हुए है क्रिसमस ट्री से लेकर जिंगल बेल तक की ढेर सारी वेरायटी बाजार में मौजूद है। सांता क्लाज की कैप और सांता ड्रेस को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार में खास प्रकार की क्रिसमस बेल आयी है। यह बेल 100 रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक मिल रही है।क्रिसमस का उल्लास हर तरफ दिखने लगा है। हर तरफ रंग-बिरंगे स्टार और क्रिसमस ट्री की चमक बिखरी हुई है। म्यूजिकल व लाइटिंग सांता, सांता कैप विथ घंटी, स्नोफ्लेक्स क्रिसमस ट्री, बाल, चरनी जैसी चीजें बिक रही हैं। वहीं क्रिसमस गैदरिंग की भी तैयारी शुरू हो गयी है। चर्चों के साथ स्कूल, कालेज से लेकर अन्य ग्रुपों में भी क्रिसमस के स्वागत की तैयारियां पूरे उत्साह से चल रही हैं। बच्चे से लेकर बड़े सभी सांता क्लाज के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।