फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) कोहरे के चलतेगलत जगह खड़े गन्ना लदे ट्रक में एम्बुलेंस घुस गयी, जिससे एम्बुलेंस का चालक घायल हो गया|
थाना क्षेत्र के फर्रुखाबाद जरियनपुर मार्ग पर शालिग्राम कोल्ड के सामने खड़े ट्रक में रात दो बजे कोहरे के चलते एंबुलेंस टकरा गयी, जिससे उसके आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया| ईएमटी सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।
कोहरे के चलते गन्ने लदे ट्रक में घुसी एम्बुलेंस, ईएमटी घायल



