कोतवालेश्वर महाराज की सपत्नी एसपी ने उतारी आरती

FARRUKHABAD : पुलिस अधीक्षक ने सपत्नी पहुंचकर शहर कोतवाली के पीछे स्थित sp jogendra singh and his wifeभव्य कोतवालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की आरती उतारकर जनपद में शंाति और सौहार्द की कामना की।
मंदिर प्रबंध समिति लक्ष्मी नारायण कोतवालेश्वर महादेव महाराज की ओर से आयोजित किये गये शिव पूजन के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के भव्य आयोजन में पहुंचे पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार व उनकी पत्नी ने कोतवालेश्वर महाराज की आरती उतारी। मौके पर भारी मात्रा में भीड़ एकत्रित रही। कार्यक्रम में राधाकृष्ण के मयूर नृत्य के अलावा वृंदावन धाम की अलौकिक झांकी प्रस्तुत की गयी।
[bannergarden id=”8″]
radja krashan kotwaleswarविभिन्न कलाकारों द्वारा कार्यक्रम में चार चांद लगाया गया। नृत्य के लिए विशेष रूप से मथुरा से कलाकार बुलवाये गये। कार्यक्रम का समापन पुलिस आधीक्षक ने प्रसाद वितरण के साथ किया। इस दौरान कोतवालेश्वर महाराज का भव्य श्रंगार भी किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, मंत्री विनोद गुप्ता, मनोज मिश्रा, सुभाष अग्रवाल, राजू मिश्रा, आशू पाठक, अनीश मिश्रा, अतुल रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
[bannergarden id=”11″]