फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोचिंग सेंटर में हुए विस्फोट के मामले में मृत दोनों छात्रों के परिजनों से शहर के पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास ब्रह्मचारी ने भेंट की और उन्हें सात्वना दी|
इसके साथ ही मामले में मुआवजा दिये जानें के विषय में अधिकारियो से वार्ता करने का भरोसा दिया | दरअसल बीते 4 अक्टूबर को थाना कादरी गेट के सातनपुर आलू मंडी मार्ग स्थित कोचिंग सेंटर में हुए विस्फोट में
सेंट्रल जेल गेट के सामने निवासी आकाश सक्सेना व फतेहगढ़ के ग्राम निनौआ निवासी आकाश कश्यप की मौत हो गयी थी| आकाश कश्यप तो इकलौता पुत्र था| शुक्रवार को महंत ईश्वर दास महाराज दोनों मृतकों के घर पंहुचे और परिजनों से भेट कर उन्हें हिम्मत दी| परिजनों से मामले
में अधिकारीयों से वार्ता कर मुआवजा दिलानें का भरोसा दिया | इस दौरानहिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, आचार्य सर्वेश कुमार शुक्ला, भाजपा नेता शिवम दुबे, पाल सेना जिलाध्यक्ष पंकज पाल, सेन्ट्रल जेल व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश गुप्ता, महामंत्री डॉ. संजीब त्रिपाठी, देवेंद्र सक्सेना, कोषाध्यक्ष आशीष यादव, अरुण सक्सेना, अवनीश कुमार आदि रहे |


कोचिंग सेंटर विस्फोट के मृतको के परिजनों से मिले महंत ईश्वरदास



