‘कीर्ति’ की हत्या करनें वाले भाई-भाभी का चालान

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) युवती की नाक-मुंह दबाकर हत्या करनें के आरोपी भाई-भाभी को पुलिस नें बीते दिन ही गिरफ्तार किया था| गुरुवार को दोनों का पुलिस नें न्यायालय के लिए चालान कर दिया|
कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला पटवन गली निवासी सोबरन सिंह राज मिस्त्री का कार्य नोयडा में करता है| सोबरन की 20 वर्षीय पुत्री कीर्ति का शव 6 जुलाई की रात राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इटावा-बरेली हाई-वे पर महमदपुर गढिया पुल के नीचे तालाब में शव उतराता मिला था| पोस्टमार्टम में युवती की नाक मुंह दबाकर हत्या किये जानें की पुष्टि हुई थी| मृतका कीर्ति की हत्या में पुलिस ने उसके भाई अभिषेक व भाभी सविता को उसकी ननिहाल राजेपुर के नगला घाघ से की थी| गुरुवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों का सीएचसी में मेडिकल कराया और न्यायालय के लिए चालान किया है|