किशोरी का अपहरण करने में तीन फंसे

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी किशोरी के पिता ने आरोपियों के खिलाफ उसकी पुत्री को बहला-फुसला कर भगाने का मुकदमा एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने दर्ज कर लिया|

किशोरी के पिता ने एसपी को दिये शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी पुत्री को कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम कटिया निवासी विवेक पुत्र कुलदीप बहला फुसलाकर बीते 24 मई को दोपहर भगा ले गया| आरोपी का किशोरी के गाँव के ही नरेश पुत्र राम सिंह व शिशुपाल पुत्र अमर सिंह के घर आना जाना है| किशोरी का पिता हरियाणा में नौकरी करता है| एसपी ने शिकायत के आधार पर थानाध्यक्ष को तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये| एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस जाँच में जुट गयी है|