किशोरी के दुष्कर्म व छेड़छाड़ में चार पर एफआईआर, एक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) पिता के साथ बरात देखनें गयी किशोरी के साथ छेड़छाड़ व आपत्तिजनक हरकत की गयी, मामले में पिता की तरफ से पुत्री से दुष्कर्म, छेड़छाड़ व धर्मांतरण की तहरीर दी| पुलिस नें चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को तमंचा सहित गिरफ्तार किया है|
कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी ग्रामीण नें पुलिस को बताया कि बीते 21 सितंबर को वह अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ संकिसा बरात देखने गये थे| उसी दौरान गाँव हरकमपुर निवासी मुस्लिम युवक सनी खां, महरोज और दो अज्ञात नें उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ और आपत्ति जनक हरकत की, जब बेटी से जानकारी की तो उसने बताया कि आरोपी सनी खां उससे कई दिनों से बात कर रहा है, सनी से उसने सम्बन्ध भी बनाये हैं| आरोप लगाया किआरोपी उसकी पुत्री से धर्मांतरण कराना चाहता है| आरोपी से जानकारी की तो वह जान से मारने की धमकी दे रहे हैं| पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर आरोपी सनी खां को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया| प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि आरोपी सनी को पुलिस नें अलावलपुर मोड़ से बाइक व तमंचा सहित गिरफ्तार किया है| बाइक फतेहगढ़ से चोरी की गयी थी|