काली नदी में डूबने से ग्रामीण की मौत

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) काली नदी में मछली पकड़ने गये वृद्ध की डूबने से मौत हो गयी| सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पंहुची और शव की गोताखोरों से तलाश करायी| शव बरामद होनें पर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कैटहा निवासी 65 वर्षीय रमेश सिंह सेंगर गाँव के निकट काली नदी में मछली मारनें की लिए गये थे, अचानक वह गहरे पानी में चले गये और उनकी डूबने से मौत हो गयी| काफी देर बाद परिजनों को जब रमेश सिंह के नदी में डूबने की जानकारी हुई तो परिजनों नें पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पंहुची और शव को बरामद कराया| मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है जो विवाहित है| प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है|