कार से भिडंत में टैम्पों चालक सहित दो की मौत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तेज रफ्तार कार व टैम्पों की भिंडत में टैम्पों चालक नें मौके पर दम तोड़ दिया | जबकि घायल किशोर को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल भेजा गया| जहाँ उसे भी मृत घोषित कर दिया गया| परिजनों में कोहराम मच गया|
थाना नवाबगंज के ग्राम उलियापुर निवासी 35 वर्षीय राजीव यादव पुत्र फुल्लू के टैम्पों में 15 वर्षीय सचिन पुत्र कैलाश जाटव भी जा रहा था| टैम्पों राजीव ही चला रहा था| उसी दौरान थाना मऊदरवाजा के हथियापुर पेट्रोल पम्प के निकट तेज रफ्तार कार की टैम्पों से भिडंत हो गयी| जिससे टैम्पों चालक राजीव नें मौके पर ही दम तोड़ दिया| जबकि गंभीर रूप से घायल सचिन को ईएमटी प्रमोद कुमार नें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ उसे इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया| सूचना मृतक सचिन की माँ गुड्डी देवी, दादी मुन्नी देवी लोहिया अस्पताल पंहुची और उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक सचिन चार भाईयों में सबसे बड़ा था|