कार से कुचलकर युवक की बेहरहमी से हत्या

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) कार से कुचलकर युवक की बेहरहमी से हत्या कर दी गयी| मामले में पुलिस नें आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया| परिजनों का बुरा हाल हो गया |

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुडगाँव निवासी बजरंग सिंह ने बताया कि बीती रात लगभग 11:30 बजे उनका 28 वर्षीय पुत्र नवदीप दोस्तों के साथ गाँव के बाहर खेलो प्रतियोगिता स्टेडियम में बैठा था| उसी दौरान गाँव का ही शैलेन्द्र उर्फ शल्लू अपनी कार लेकर आ गया और नवदीप से गाली-गलौज करनें लगा| जब मना किया तो पुत्र नवदीप को कार से बेहरहमी से कुचल दिया| जिससे नवजीत की हालत बिगड़ गयी| परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे जहाँ चिकित्सक ने नवजीत को मृत घोषित कर दिया| मृतक की पत्नी अर्पिता,माँ का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस नें शव का पचंनामा बीभरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| मृतक के पिता बजरंग की तहरीर पर आरोपी शैलेद्र उर्फ सल्लू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है| मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया| कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है, जाँच की जा रही है|