कार नें बाइक सबार दम्पत्ति को कुचला,पुल से नीचे गिरने से वृद्ध की मौत

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) तेज रफ्तार कार नें बाइक सबार दम्पत्ति को कुचल दिया| जिससे बाइक सबार वृद्ध उझल कर रामगंगा के पुल के नीचे जा गिरा| जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया| वृद्ध की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गयी| दोनों को सीएचसी में भर्ती किया गया| जहाँ वृद्ध को चिकित्सक नें मृत घोषित कर दिया| जबकि हालत गंभीर होनें पर महिला को रिफर कर दिया गया|

थाना अमृतपुर क्षेत्र के हुसैनपुर गुजरपुर निवासी 56 वर्षीय ज्ञान प्रकाश दुबे अपनी पत्नी सुमन लता के साथ बेटी शिवांगी की ससुराल कनकापुर गए थे। वापस आते समय राजेपुर क्षेत्र में इटावा-बरेली हाई-वे पर रामगंगा पुल पर तेज रफ्तार कार के बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं वृद्ध ज्ञान प्रकाश उछलकर पुल से नीचे जा गिरे| उनकी पत्नी सुमन लता भी गंभीर रूप से घायल हुईं| सूचना पर पुलिस ने घायल दंपति को सीएचसी राजेपुर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने ज्ञान प्रकाश को मृत घोषित कर दिया| जबकि उनकी पत्नी सुमन की हालत गंभीर होनें पर लोहिया अस्पताल रिफर किया|मृतक ज्ञान प्रकाश निजी विद्यालय के संचालक थे |