फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती देर रात कार की टक्कर से कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गये,उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया| शहर कोतवाली के राजीव गाँधी नगर
निवासी राजकुमार सिंह का 30 वर्षीय पुत्र अमनेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ आसू राजीव गांधी नगर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक जितेन्द्र सिंह यादव के पुत्र सतीश की बारात में जनपद मैनपुरी गये थे, आसू के साथ बारात में मोहल्ले के सोनू शाक्य, आलोक यादव, टिर्री यादव आदि के साथ बारात गया था। वापस आने के दौरान मोहम्मदाबाद कोतवाली के ग्राम जैतपुर हरियाली बाजार के निकट सामने से आ रही दूसरी कार से आसू की कार की टक्कर हो गयी, जिससे आसू के साथ अन्य लोग भी घायल हुए, गंभीर रूप से घायलो को लोहिया अस्पताल एम्बुलेंस से भेजा गया, लोहिया में चिकित्सक ने आसू को मृत घोषित कर दिया गया| मृतक एकलौता पुत्र था| उपनिरीक्षक सुरेश चाहर ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा| 
कार की टक्कर से कार सबार युवक की दर्दनाक मौत



