कार्तिक पूर्णिमा में पांच डूबे, एक घर का चिराग बूझा

GANGAफर्रुखाबाद: बुधवार को पांचाल घाट पर गंगा स्नान करते पांच युवक डूब गये| जिसमे से चार को सुरक्षित निकाल लिया गया| जबकि एक किशोर की मौत हो गयी| पुलिस ने काफी मसक्कत के बाद भी शव बरामद नही कर पा रही है|

शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी 16 वर्षीय अंशुल परिहार पुत्र स्वदेश परिहार मोहल्ले के ही अपने दोस्त 14 वर्षीय अर्पित पुत्र राजेश सिंह के साथ कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने गया था| गंगा को नहाते समय अचानक दोनों का पैर गहरे में चला गया| दोनों की चीख पुकार सुनकर मौके पर मौजूद नाव चलाने वाले बाबू व अरशद ने अर्पित को तो काफी मसक्कत के बाद बचा लिया जबकि अंशुल गंगा की गहराई में चला गया| गंगा में डूबा अंशुल नेकपुर स्थित सिटी पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था| वह अपने घर का इकलौता चिराग था| उसके पिता सिक्योर्टी गार्ड की नौकरी करते है|

वही अलग-अलग समय पर कार्तिक पूर्णिमा का स्नान करते हरदोई के सुदामा, मैनपुरी के कमलेश के साथ ही साथ के अन्य को पीएसी के जवानो ने बचा लिया|