कांग्रेस एमएलसी प्रत्याशी ने किया क्षेत्र में जनसम्पर्क

KAMALGANJ (FARRUKHABAD) : कांग्रेस पार्टी से स्नातक विधायक के लिए प्रत्याशी बनायी गयीं  एमएलसी विवेक बंसल की पत्नी अलका बंसल ने कमालगंज क्षेत्र में पहुंचकर लोगों से जनसम्पर्क किया। उन्होंने कहा कि वह भी अपने पति की भांति ही क्षेत्र की सेवा करने के लिए हर वक्त तैयार रहेंगीं।ALKA BANSAL - VIVEK BANSAL

[bannergarden id=”8″]

कमालगंज क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर में मुंशी जहीन वक्स के आवास पर अलका बंसल ने कहा कि उन्हें एमएलसी का चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वोट बनवाने का प्रयास करें। वर्तमान में उनके पति विवेक बंसल ने जो आप लोगों के साथ सेवा की है उसी तरह से आपके साथ मिलकर सेवा के लिए तैयार रहूंगी। उन्होंने अपील की कि अच्छी तादाद में वोट देकर चुनाव जितवायें। इस दौरान शिक्षकों व अन्य स्नातकों ने उन्हें वोट देने का भरोसा दिलाया व जोरदार स्वागत किया।