कलेक्ट्रेट में किशोरी ने खुद पर पेट्रोल छिड़क किया हंगामा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नाबालिक युवती नें कलेक्ट्रेट में खुद पेट्रोल छिड्क कर आत्मदाह का प्रयास किया| मौके पर उसे पकड़ लिया गया| युवती ने शिकायत पर कार्यवाही ना करनें का पुलिस पर आरोप लगाया है | पुलिस नें मामले में मुकदमा पूर्व में ही दर्ज कर लिया है |

कोतवाली फतेहगढ़ के एक मोहल्ला निवासी नाबालिक युवती सोमवार को कलेक्ट्रेट पंहुची| नाबालिग ने पेट्रोल को खुद पर छिड्क कर आत्मदाह का प्रयास किया| लेकिन एक युवक नें उसे पकड़ लिया| नाबालिग ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें प्रेमी युवक और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने दावा किया कि वह नाबालिग है और युवक से पहले से शादीशुदा। अब प्रेमी युवक दूसरी शादी करना चाहता है। जबकि, युवक ने उससे मंदिर में शादी की है और लिव-इन में भी रहे हैं। जिला
प्रशासन उसे प्रेमी से मिलवाए और उसके घर भेजे| वह पिछले चार साल से मोहल्ले के ही रोहित कटियार से प्रेम करती है। प्रेमी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस से शिकायत तो उसे गिरफ्तार किया गया। इस पर प्रेमी ने शादी का वादा किया और फिर मुकर गया| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें बताया कि नाबालिग की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज है। पीड़िता से पूछताछ की जा रही है|