कम्बल पर दंगल- एक दर्जन कांग्रेसी पार्टी छोड़ने को तैयार

congressफर्रुखाबाद: गरीब जनता को सर्दी में गर्मी का एहसास कराना कांग्रेसियो को महगा पड़ने वाला है| पहले से गिनती के कांग्रेसी और कम हो सकते है| डॉ जाकिर हुसैन ट्रस्ट द्वारा बाटे जा रहे कंबलो को लेकर कई वार्ड अध्यक्ष और पदाधिकारी खिन्न हो गए है| कुछ पदाधिकारियों के घरो पर कम्बल वितरण को लेकर अन्य पदाधिकारियों ने सभी पदाधिकारियों को कम्बल उपलब्ध कराने की मांग कर दी है| वहीँ नगर अध्यक्ष इखलाक खान का कहना है की कम्बल वितरण कांग्रेस की ओर से नहीं कराया जा रहा है| ये ट्रस्ट का मामला है| वे इसमें कुछ नहीं कर सकते|

नगर सचिव कामरान खान, वार्ड अध्यक्ष सलमान खान, आमिर खान,मीडिया प्रभारी नगर जीशान, वार्ड अध्यक्ष तालिब सहित एक दर्जन कांग्रेसियों ने पीन सक्सेना, रवीश वकील और पुन्नी शुक्ला को निशाना बनाते हुए कहा है ये पदाधिकारी अपने अपने घरो से कांग्रेसी कम्बल बाट रहे है| इन कार्यकर्ताओ की मांग है की उन्हें भी कम्बल बाटने को दिए जाए| वे भी सलमान को वोट अपने अपने मोहल्ले में दिलवाते है| विद्रोही कांग्रसियो की कमान नगर महामंत्री इमरान अंसारी सम्भाले हुए है| वहीँ जेएनआई को नगर अध्यक्ष ने बताया कि कम्बल जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से बाते जा रहे है लिहाजा वे इसमें कुछ नहीं कर सकते| कांग्रेसियों को अपनी बात ट्रस्ट की चेयरमेन लुईस खुर्शीद से कहनी चाहिए| https://wordpress-1383782-5117701.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2013/09/congress.jpg