फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) दोस्तों के साथ गंगा नहानें गये कबाड़ी का पुत्र गंगा में डूब गया| आनन-फानन में उसे निकाल कर लोहिया अस्पताल लाया गया| जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| परिजनों में कोहराम मच गया|







थाना कादरी गेट में लकूला निवासी सुभाष गिहार कबाड़ी का कार्य करता है| बुधवार को उसका 15 वर्षीय क्रस अपने दोस्त अंकित पुत्र नवरत्न, प्रेम पुत्र राजकुमार व साजन पुत्र महावीर के साथ पीपा पुल के निकट गंगा नहानें गये थे| गंगा में कूदने के दौरान अचानक क्रस डूब गया| क्रस के डूबने से चीख पुकार मच गयी| मौके पर मौजूद गोताखोरों की मदद से क्रस को तत्काल बाहर निकाला गया| जिसके बाद उसे लोहिया अस्पताल भेजा| लोहिया अस्पताल में डॉ. वैभव नें क्रस को मृत घोषित कर दिया| मृतक तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था|



कबाड़ी के पुत्र की गंगा में डूबने से मौत



