फर्रुखाबाद: गायिका कनिका कपूर को कोरोना की पुष्टि होनें पर पूरे देश में हडकंप मचा है| लखनऊ में कनिका के साथ जनपद के भी एक शख्स ने परिवार के साथ फोटों शूट किया है| जानकारी होनें पर हडकंप मच गया| जिलाधिकारी से लेकर पुलिस विभाग के अफसरों में हडकंप मच गया है| जिला प्रशासन नें उनकी 14 दिन की निगेहबानी बढ़ा दी है| फ़िलहाल जाँच में कोरोना निगेटिव आया है |नगर के लाल दरवाजा निवासी सरदार कुलप्रीत रेखी का कुदरतबाग रेकी में गैराज है| उनके अनुसार वह बीते 14 मार्च को कानपुर में कनिका कपूर से परिवार सहित मिले थे| जिसके बाद पता चला की कनिका कोरोना पीड़ित है| जिसके बाद हडकंप मच गया| जानकारी होनें पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने सरदार के घर प्रशासनिक अफसरों को भेजा|
नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ आदि सरदार के घर पंहुचे और पड़ताल की| इसके साथ ही उन्हें घर के भीतर ही रहने ही हिदायत दी| सरदार नें जेएनआई को बताया कि उनकी कनिका के साथ मुलाकात लखनऊ में 10 मिनट के लिए हुई थी| 20 मार्च को कनिका के कोरोना होंने की जानकारी होनें पर पूरे परिवार को तत्काल क्वॉरेंटाइन कर लिया| इसके बाद खुद डीएम-एसपी को सूचना दी| उन्होंने घर में काम करने वाले चपरासियों को छुट्टी दे दी| उन्हें कनिका से मिले 7 दिन हो गये और सात दिन और घर के भीतर ही रह रहें है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें बताया कि कुलप्रीत रेखी को घर में ही नजरबंद कर दिया गया है। उन्हें 14 दिन तक घर से बाहर ना निकलने की हिदायत दी गयी है। उनमें अगर कोरोना के लक्षण पाये जाते हैं तो उन्हें चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। चिकित्सक उनका और उनके परिवार का परीक्षण भी करेंगे।



