कच्ची शराब सहित पांच गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: आबकारी टीम ने छापेमारी करके भारी मात्रा में लहन और कच्ची शराब के साथ पांच आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है| आबकारी ने कई जगह छापेमारी की है|

आबकारी निरीक्षक संजय पाण्डेय व संजय गुप्ता के नेतृत्व में कच्ची शराब को पकड़ने का अभियान फ़तेहगढ़ के नेकपुर चौरासी, लकूला , मसेनी, रामलीला गड्डा में चलाया गया| जिसमे आबकारी टीम ने 250 लीटर लहन और 18 लीटर कच्ची शराब बरामद की है| आबकारी ने शहर कोतवाली के रामलीला गड्डा से थाना मऊदरवाजा के पचपुखरा निवासी दिलीप पुत्र सियाराम, भोला पुत्र मुनेश्वर निवासी गुड़िया गया बिहार, फूलसिंह पुत्र राजाराम पाल हाथीखाना फतेहगढ़, मनोज पुत्र रामकरन निवासी श्याम नगर, मुन्नालाल पुत्र रामेश्वर निवासी देवरामपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है|