फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) संयुक्त चेकिंग में दो ओवरलोड ट्रक सीज कर उनके ऊपर जुर्माना भी लगाया गया| जिससे ओवर लोड़ वाहन चालकों में हड़कम्प मच गया|
मंगलवार को सुबह जिला खनन अधिकारी संजय प्रताप व एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत नें बघार व मोहम्मदाबाद क्षेत्र में खनन सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया| जिसमे खनन सामग्री का परिवहन करने वाले 2 ओवरलोड एवं टैक्स बकाया के ट्रकों को सीज कर दिया गया| खनन विभाग द्वारा रुपए 44200 व परिवहन विभाग द्वारा 50,750 रुपया का जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत नें बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा| 



