ओपन स्टेट आमंत्रण कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फतेहगढ़ स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में ओपन स्टेट आमंत्रण कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के द्वारा किया गया|
दरअसल 21 मार्च से 23 मार्च तक ओपन स्टेट आमंत्रण पुरुष सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता व 24 से 26 मार्च तक ओपन स्टेट आमंत्रण महिला सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा| पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में जनपद मिर्जापुर, आगरा, कानपुर, बांदा, अलीगढ़, एटा, कन्नौज,फिरोजाबाद की 9 टीमें व 1 स्थानीय टीम मिलकर 10 टीमें हिस्सा लेंगी| प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन द्वारा एक दर्जन निर्णायक भी भेजे गये हैं| प्रथम दिन की प्रतियोगिता में मिर्जापुर नें एटा को तीन पॉइंट से हराया| अलीगढ़ ने गौतमबुद्ध नगर को 1 पॉइंट से हराया| बांदा ने फिरोजाबाद को 11 पॉइंट से हराया| मिर्जापुर ने कन्नौज को 10 पॉइंट से हराया| अजय गुप्ता, सुरजीत कुमार, सत्यप्रकाश, विमलेश कुमार, प्रदीप यादव, संजीब कटियार, वैभव सोमवंशी, जितेद्र कुमार आदि रहे|