लखनऊ:सीएम योगी ने ऑपरेशन सिंदूर को बहन-बेटियों की रक्षा का बदला बताया।पहलगाम हमले के आतंकियों को अपना खानदान खोना पड़ा। सीएम योगी ने सेना की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है|भविष्य में किसी ने इस तरह का दुस्साहस दिखाया तो देश की सेनाएं इससे भी तगड़ा जवाब देंगी। देश की तरफ आंख उठाने वालों से निपटना भारत की सेनाओं को आता है। ऑपरेशन सिंदूर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश की सेना की बहन-बेटियों के प्रति संवेदना का प्रतीक है। सेना के पराक्रम को जनता का भी पूरा समर्थन है।देश की आन, बान और शान के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने देंगे। देश सर्वप्रथम है। सेना की कार्रवाई का पूर्ण समर्थन करते है|
ऑपरेशन सिंदूर पीएम मोदी और देश की सेना का बहन-बेटियों के प्रति संवेदना का प्रतीक:सीएम योगी

