ऑन लाइन ठगी में दो युवकों को ले गयी जम्मू कश्मीर पुलिस

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीती रात दबिश के दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस नें दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस उन्हें अपने साथ ले गयी | उनके ऊपर ऑन लाइन ठगी का आरोप है|
दरअसल रविवार रात जम्मू कश्मीर के डीएसआई गुरुजीत सिंह हेड कांस्टेबल तारिक हुसैन, एसजीसीटी नरेश कुमार, एफडी मो. आमीन नें जनपद की एसओजी की मदद से थाना क्षेत्र में कई जगह दबिश दी थी| पुलिस नें विशाल पुत्र आदेश निवासी परसपुर आदेश पुत्र सारनाम निवासी चदोखा को गिरफ्तार कर लिया| उनके ऊपर 3 लाख 25 हजार रुपए ठगी का आरोप है| राजेपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस दो युवकों को गिरफ्तार कर साथ ले गयी |