एसपी के रीडर को शमसाबाद का चार्ज, आधा दर्जन थानेदार बदले

फर्रुखाबाद: जनपद में आधा दर्जन थाना प्रभारियों की तैनाती में फेरबदल कर दिया गया है। जिनमें पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक अतर सिंह को मेरापुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मेरापुर के थानाध्यक्ष महिपत गौर को एसएसआई मोहम्मदाबाद बनाया गया है। एसपी रीडर रहे कमरुल हसन को  के शमशाबाद का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जहानगंज के थानाध्यक्ष देवेन्द्र द्विवेदी को राजेपुर में तैनात किया गया है। राजेपुर से वाईपी शर्मा को जहानगंज में भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात हरपाल सिंह को थाना मऊदरवाजा का थानाध्यक्ष बनाया गया है।