60 दिन में ही एसपी अलंकृता सिंह का तबादला, कृपाशंकर होंगे अगले एसपी

SP Electionफर्रुखाबाद: आखिर अखिलेश यादव की सरकार को कैसे अधिकारी चाहिए| ये एक बड़ा शोध का विषय हो चला है| जनता का मूड बदल गया और लोकसभा चुनाव में सपा का सफाया हो गया| मुसीबत अफसरों पर टूट रही है| अरे जनता नाखुश थी तो अफसर क्या बटन दबा देते| खैर सपा प्रत्याशी की करारी हार के बाद जिलाधिकारी पवन कुमार के बाद एसपी अलंकृता सिंह का भी तबादला हो गया है| उन्हें डीजीपी कार्यालय से संबध किया गया है| सपा के चहेते पाण्डेय जी को चुनाव आयोग ने चलता कर दिया था| खबर थी कि वे सपाइयों के यहाँ ठीक से हाजिरी बजा लेते थे| चुनाव आयोग को भेजी गयी शिकायत में वे तस्वीरें भी पाण्डेय जी की भेजी गयी थी जिसमे वे अशोक की लाट लगी टोपी पहन कर नेताजी के चरणो में आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे| अलंकृता सिंह वो कर न सकी| 28 मार्च को जिले में ज्वाइन किया था और 27 मई को तबादले की खबर आ गयी है|

वैसे कृपा शंकर सिंह वही अफसर है जो 2014 के लोकसभा चुनाव के समय कानपुर देहात में तैनात थे और चुनाव आयोग ने पक्षपात की शिकायत पर उन्हें हटा दिया था| अब आचार संहिता हटने के बाद जिला तो मिलना ही था| कृपाशंकर सिंह अब फर्रुखाबाद पर सपा नेताओ के निर्देश पर कृपा करेंगे वर्ना वे भी…..यही हो रहा है पिछले 15 सालो से उत्तर प्रदेश में|

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]