उप निबंधक कार्यालय में लाखों की चोरी, 7 कर्मियों पर एफआईआर

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) तहसील सदर के उप निबंधक कार्यालय में लाखों की नकदी चोरी की घटना में पुलिस नें उप निबंधक कार्यालय के 7 कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया| पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र की सदर तहसील के उप निबंधक रवि कान्त यादव नें मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि बीते 22 जुलाई को शाम 7 बजे निबंधक शुल्क को धनराशि को सुरक्षितकैश बाक्स में रखवाकर ताला बंद किया गया| 23 जुलाई को एमटीएस आदेश कुमार सुबह 9:45 बजे रजिस्ट्री कार्यालय को खोला| भीतर देखा तो कम्प्यूटर रूम में 2 ताले चैनल के गेट पर लगाये गये थे, वह टूटे पड़े हैं| जिसकी सूचना पर उप निबंधक रवि कान्त, निबन्धन लिपिक सुमित अवस्थी, प्रदीप सक्सेना कम्प्यूटर आपरेटर के साथ पंहुचे| जहाँ 2 ताले रिकार्ड रूम में लगे थे वह भी टूटे है। कुन्डी उखाड़ दी गयी है और कैश चेस्ट दीवार से अलग और खुला टूटा पड़ा है। जिसमे निबन्धन शुल्क की धनराशि 45,8,840 रुपये नही है, चोरी हो गयी है। गैलरी में जाकर देखा वहाँ बिजली के तार बिखरे व उखड़े है मेन स्विच क्षतिग्रस्त था और चोरों के द्वारा विद्युत की लाइने काट दी गयी है। लाइने क्षतिग्रस्त कर दी गयी है। है। कार्यालय कर्मी बाइस्तेवा अमित, सोनू, रवि, शिवम, रमेश चन्द्र, रोहित व बाइस्तेवा मुंशियों के लेखकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है| पुलिस नें नामजदों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ कर रही है | थानाध्यक्ष बलराज भाटी नें बताया कि जाँच की जा रही है|