आवकारी निरीक्षक ने दो को कच्ची शराब सहित पकड़कर जमानत पर छोड़ा

फर्रुखाबाद: आवकारी निरीक्षक ने लकूला में छापा मारकर दो युवकों को कच्ची शराब सहित पकड़ लिया। जिसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक आवकारी निरीक्षक रमेश विद्यार्थी ने अपनी टीम के साथ लकूला की गिहार बस्ती में छापा मारकर दो युवकों को हिरासत में ले लिया। जिसमें लालदरवाजा निवासी रिंकू को 21 लीटर व पचपुखरा निवासी प्रदीप को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ आवकारी निरीक्षक ने गिरफ्तार कर लिया। आवकारी कार्यालय पर ले जाकर दोनो युवकों को जमानत पर छोड़ दिया गया।

आवकारी निरीक्षक रमेश विद्यार्थी ने बताया कि युवक कुछ अस्वस्थ थे। जिस बजह से उन्हें जमानत दे दी गयी। यह युवक कच्ची शराब बेचते हुए पकड़े गये थे।