आलू 1251 से 1351 रुपए कुंतल हुआ बिक्री

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आलू गुरुवार को 1251 से 1351 रुपए कुंतल में बिक्री हुआ| वहीं रेलवे रैक की खरीद के चलते बिक्री भी ठीक रही|
शहर की सातनपुर आलू मंडी में गुरुवार को लगभग 100 ट्रक आलू की आवक हुई| भाव गड्ड आलू 701 से 851 रुपए, छट्ठा आलू 901से 1081 रुपए, 3797 आलू 1021 से 1081 रुपए , चिप्सोना आलू 1181 से 1251 रुपए व लाल हालैंड आलू 1251 से 1351 रुपए कुंतल में बिक्री हुई| होली से पहले फुलवा आलू भी मंडी में पहुंचने की संभावना है|