आलू मंडी में 745 में 95 नें कराया कांटे का सत्यापन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)शहर की सातनपुर आलू मंडी में बाँट-मांप विभाग द्वारा कार्यवाही जारी है| अभी तक आलू मंडी के कुल 745 आढतियों की जगह 95 नें अपनें कांटों का सत्यापन कराया है| विभाग सत्यापन ना करानें पर कार्यवाही करनें की तैयारी में है|
बाँट-मांप अधिकारी मीनू तिवारी नें मंगलवार को आलू मंडी में आढ़तियों के बाँट सत्यापन का अभियान चलाया गया| जिसके चलते मंडी के कुल 95 आढ़तियों ने अपना सत्यापन कराया है| लेकिन अधिकतर आढ़ती सत्यापन को लेकर रूचि नही दिखा रहे हैं | जिससे अब विभाग कार्यावाही को लेकर तैयार हैं|
वहीं बात करें काँटों की संख्या की तो आलू मंडी में 745, गल्ला मंडी में 140, फल मंडी में 28, सब्जी मंडी में लगभग 20 कांटे पंजीकृत हैं | बाँट-मांप अधिकारी मीनू तिवारी ने बताया कि अभियान मंडी में चलाया जा रहा है| जो आढ़ती सत्यापन नही करायेंगे| उनके खिलाफ कार्यवाही होगी| जिसमे 10 हजार तक का चालान है| इस दौरान निरीक्षक सुनील वर्मा, अंकित शुक्ला, नरेंद्र सक्सेना रहे|