आढ़ती के पुत्र व पुत्रबधू से मारपीट करनें में 5 गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) आलू आढती के पुत्र व पुत्रबधू के साथ मारपीट करनें वाले 5 बाइक सबारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है| वहीं पीड़ित की तहरीर पर 5 नामजद व 8-10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| पीड़ित दम्पति का सीएचसी में मेडिकल कराया गया|

थाना कादरी गेट के ग्राम अर्जुननगला निवासी विश्राम सिंह राजपूत की सातनपुर में आलू की आढत है| उनका पुत्र अभिनेद्र उर्फ मोनू राजपूत व पुत्र बधू रूचि विवाह समारोह में बीती रविवार शाम जा रहे थे| उसी दौरान आधा दर्जन बाइक सबारों ने दोनों के साथ मारपीट कर दी| मामले में पीड़ित मोनू की तहरीर पर पुलिस ने अतुल उर्फ बाहुल पुत्र गंगा सिंह निवासी भऊआ नगला कादरी गेट, सुधांशू पुत्र राजवीर निवासी बदनपुर कादरी गेट, अजय पुत्र रविन्द्र गढ़िया राजेपुर, दुर्गेश पुत्र संजय निवासी गढिया राजेपुर, आलोक पुत्र राजेन्द्र निवासी डांडीपुर राजेपुर व 8-10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया| पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया| थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार सोलंकी ने बताया कि 5 को गिरफ्तार किया गया है| जाँच की जा रही है|