आधा दर्जन सेना के जवानों को जीओसी का प्रशंसा पत्र

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:राजपूत रेजिमेंट के 4 जबानो और सिख लाइट रेजिमेंट के 2 जबानो को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया| जरनल आफिसर कमांडिग मध्य कमान ले. जनरल बीएस नेगी ने यह पत्र जारी किये है|
उत्तम सेवाओं और दूसरों को प्रोत्साहित करने के लिए सेना के जबानों को यह पत्र दिया जाता है| इसका प्रतीक चिन्ह जबान अपने सीने पर सजाता है| 26 राजपूत के हबलदार विक्रम सिंह एवं 14 राजपूत के नायक गंजे सिंह को बिग्रेडियर टीसी मल्होत्रा प्रतीक चिन्ह लगाये| वही ले. कर्नल पियूष शर्मा एवं सिपाही आलोक दुबे को प्रशंसा पत्र प्रदान किये| सिखलाइट रेजिमेंट के दो हबलदार कलर्क महावीर सिंह एवं जयबिंदर सिंह को भी प्रशंसा पत्र प्रदान किये गये | सेंटर सूबेदार मेजर प्रताप सिंह भाटी ने जानकारी दी|