फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। यहां कारोबार से जिन देशों का खजाना भर रहा है, उल्टे वह हमें आंखें दिखा रहे हैं। सच्चा देशभक्त इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। लोगों से अपील है कि वे स्वदेशी अपनाएं, ताकि देश का धन देश के काम आए। यह भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की अपील है, उन्होंने कहा की हमारा आत्म निर्भर भारत का सपना तभी पूरा होगा जब हम स्वदेशी अपनायेंगे|
भाजपा के जिला कार्यालय आवास विकास में आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद मुकेश राजपूत नें कहा कि कोरोना महामारी एक दौरान पीएम मोदी नें कोरोना वैक्सीन बनायी और भारत में सभी को उपलब्ध करानें के साथ ही 100 से अधिक देशों को सप्लाई भी दी| उन्होंने कहा कि एक बाल्टी पानी पैदा नही कर सकते लेकिन एक बाल्टी पानी बचा तो सकते है| हमे हर हाल में जल संरक्षण करना चाहिए, हमे स्वदेशी
अपनाने की जरूरत है, जिससे देश आत्मनिर्भर बनेगा| देश कोबिड के समय से आत्मनिर्भर बनने का का प्रयास कर रहा है| उन्होंने कहा की अपने काम में भी हमे आत्मनिर्भर होनें की जरुरत है, आज जो समोसे, पापड़ी बिक्री करने वाला भी यदि अपने काम में दक्ष है तो वह कुछ एक घंटे में अपने सामान की बिक्री कर इतना कमा लेता है जितना नौकरी वाले नही कमा सकते| उन्होंने कहा उनका मतलब है कि कोई भी काम करो लेकिन आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करें| प्रधानमंत्री ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी अपनाने को प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, विधायक सुशील शाक्य, अभिषेक त्रिवेदी, शिवांग रस्तोगी, हिमांशु गुप्ता आदि रहे|
आत्मनिर्भर भारत की नींव है स्वदेशी अपनाओ मंत्र: मुकेश राजपूत



