आजम खां का कहर, मकान बचाने को 80 परिवार ने कबूल किया इस्लाम

aajm khanरामपुर:समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता तथा कैबिनेट मंत्री आजम खां का रामपुर में जलजला है। यहां पर वाल्मीकि समाज के 80 परिवार अतिक्रमण अभियान से अपना मकान बचाने की खातिर इस्लाम धर्म कबूल करने को मजबूर हैं।

रामपुर में चार दिन से अपना-अपना मकान बचाने को लेकर धरना तथा प्रदर्शन कर रहे वाल्मीकि समाज के लोगों ने आज सांकेतिक तौर पर इस्लाम धर्म कबूल कर लिया। उनका कहना है कि पूरी वाल्मीकि बस्ती को पुलिस से घेर लिया है। किसी भी मुस्लिम धर्म गुरु को नहीं आने दिया जा रहा है।ऐसे में हमे विधिवत इस्लाम धर्म ग्रहण करने की जानकारी नहीं है, लिहाजा सभी ने टोपी पहनकर सांकेतिक तौर पर इस्लाम ग्रहण कर लिया है। करीब हफ्ते भर पहले नगर पालिका ने वाल्मीकि बस्ती में मकानों पर लाल निशान लगाये थे, जिसका वाल्मीकि समाज विरोध कर रहा है।

उन्होंने इसके लिए नगर पालिका के ड्राफ्ट्समैन सिब्ते नबी को जिम्मेदार ठराया है जिसने कहा था कि इस्लाम धर्म अपनाने पर किसी का भी मकान नहीं गिराया जाएगा।