फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) संदिग्ध हालत में आग लगने से चार सगे भाईयों सहित 7 ग्रामीणों की गृहस्थी जलकर राख हो गयी| दमकल मौके पर नही पंहुची| ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया | 
थाना क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर चौरासी में संदिग्ध परिस्थिति छप्पर में भूरेलाल पुत्र शीश राम के छप्पर में अचानक आग लग गयी| आग से गृहस्थी के सामान के साथ ही एक जोड़ी कुंडल, 2 कुंटल गेहूं, एक जोड़ी पायल, 1 साइकिल, 2 हजार की नकदी, प्रवेश पुत्र शीशराम के घर में आग लगनें से 4 कुंतल गेहूं,15,000 नगद, जेबरात जल गये, बादशाह पुत्र शीशराम के घर में तीन हजार रुपये राख हो गये| अवधेश पुत्र शीशराम के घर में 2 कुंतल गेहूं, 2 कुंतल आलू,साइकिल, चार हजार रुपये, एक बोरी खाद दो मोबाइल जल गये| जसराम पुत्र मुरली,रामकिशोर पुत्र महेश के घर में गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया| मचले पुत्र होरीलाल के घर में बक्सा, फ्रिज, कूलर, 1 कुंटल गेहूं, सात हजार रुपये,जेबरात जलकर राख हो गये| राम बिहारी पुत्र राम बक्श का गृहस्थी का सामान जल गया| प्रधान जीतू तिवारी ने फायर ब्रिगेड को फोन से सूचना दी| लगभग 1 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची| ग्रामीणों ने आनन फानन में तीन पंप सेट लगाकर पानी डालकर आग बुझायी| थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार सोलंकी, लेखपाल मोहित गुप्ता ने जांच पड़ताल की|
आग लगने से चार सगे भाईयों सहित 7 की गृहस्थी राख



