फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) खेतों में भैस चरा रहे चार युवक अचानक आयी मूसलाधार बारिश के उपरांत गिरी बिजली के चपेट में आ गये, जिससे चारों झुलस गये,तीन को सीएचसी व एक को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम कांधे मई मिल्किया निवासी 17 वर्षीय अंकित पुत्र मुलायम सिंह, 22 वर्षीय आकाश पुत्र राजेन्द्र, 16 वर्षीय रोहन पुत्र ओंकार, 15 वर्षीय ऋषभ पुत्र अनिल कुमार खेतों में भैस चरा रहे थे, उसी
दौरान अचानक बारिश होनें लगी, बारिश के दौरान चारो खेत के किनारे के साथ बैठ गये, उसी दौरान तेज आबाज के साथ बिजली गिरी और तीन किशोर व एक युवक घायल हो गये| तीन को सीएचसी व एक को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है| सीएचसी के चिकित्सक लोकेश शर्मा नें बताया कि सभी खतरे से बाहर हैं|
मकान पर बिजली गिरने से लेंटर फटा, युवक बाल-बाल बचा
नवाबगंज के मोहल्ला पुराना गनीपुर निवासी अनीता सक्सेना अपने परिवार के साथ घर पर बैठी थी, अचानक ऊपर के कमरे पर बिजली गिरी जिससे उनका लेटर फट गया, कमरे में बैठा उनका बेटा प्रियांशु सक्सेना बाल बाल बच गया| पूरा परिवार बिजली गिरने से दहशत में आ गया| घर के सब घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फूंक गये।
अनीता के पड़ोसी भूरे यादव के घर पर भी अचानक आकाशीय बिजली गिर गयी| उनके घरेलू उपकरण इनवर्टर व बैटरी में तेजी से धमाका हुआ जिससे उनके बच्चे अनमोल और विशाल और भूरे की पत्नी प्रीति देवी बाल-बाल बच गये।
पेंड गिरनें से लगा जाम, बिजली गुल
जहानगंज संवाददाता: कमालगंज विकास खंड के ग्राम रूनी चुरसाई में पेड़ गिरने से मुख्य मार्ग पर जाम लग गया| बिजली के चार पोल गिरने से विधुत आपूर्ति बंद हो गयी व धान व मक्का की फसल गिर जाने से नुकसान हुआ|
आकाशीय बिजली गिरने से चार गंभीर, भर्ती



