आईजी ने परखी मतगणना स्थल की सुरक्षा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी 10 मार्च को जिले की चारों विधान सभा सीटों के परिणाम घोषित होंने के लिए मतगणना होगी| जिसको सकुशल सम्पन्न करानें के लिए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर प्रशांत कुमार ने शहर के सातनपुर मंडी में बने मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को जांचा। वहीं, सुरक्षा के साथ ही अधिकारियों से मतगणना की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा की सुरक्षा के लिहाजा से कोई चूक नही होनें पाये| पुलिस की कड़ी निगरानी में मतगणना होगी| जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा आदि रहे|