आँगनबाड़ी के पुत्र नें फांसी लगा किया आत्महत्या का प्रयास

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के ईमानपुर गांव में मानसिक तनाव से जूझ रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 23 वर्षीय पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार युवक गांव में आंगनबाड़ी बीएलओ के फीडिंग कार्य में लगा था | सोमवार अहले सुवह उसका छोटा भाई मोबाइल चार्ज करने के लिए कमरे में गया तो उसने देखा कि युवक मफलर के सहारे छत के कुंडे से लटका हुआ है। उसने शोर मचाया तो परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया।राजेपुर थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।