फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के आवास विकास स्थित भाजपा के जिला मुख्यालय पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित प्रबुद्ध जनों की संगोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमे अहिल्याबाई को महिला सशक्तिकरण की मिसाल बताया|
प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा भारत का गौरवशाली इतिहास रहा है एक महिला के रूप में न्याय प्रिय शासन देकर रानी अहिल्याबाई होल्कर ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज किया है। उन्हें लोकमाता कहा जाता है| विदेशी आक्रमण कार्यों द्वारा जब भारतीय संस्कृति और उनके 
मंदिरों पर हमले हुए तब रानी अहिल्याबाई होल्कर ने ऐसी सांस्कृतिक धरोहरों को पुनर्जीवित करने का कार्य किया। भारत के 1000 मंदिरों का जीणोद्धार करके भारतीय संस्कृति को सहजने का कार्य किया। आजादी के बाद जो सरकार भारत में बनी उन सरकारों ने उनके इतिहास और कार्यों को छुपाने का कार्य किया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ एवं केदारनाथ में रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को स्थापित करके उनके आदर्शों को जीवंत करने का कार्य किया। वह महिला सशक्तिकरण की एक मिसाल थी उनके शासन में एक गाय के बछड़े की मृत्यु हो जाने पर अपने ही पुत्र को मृत्यु दंड देने का आदेश दिया था ऐसी महान शिव भक्त विरले ही होते हैं। सनातन संस्कृति की रक्षा और सुरक्षा के लिए न्याय का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। अमृतपुर विधायक सुशील शक ने कहा भारत की आजादी के बाद देश में सत्ता में आई कांग्रेस और उसके समर्थित सरकारों ने भारतीय संस्कृति एवं महापुरुषों के इतिहास के साथ छेड़छाड़ की। भाजपा संगठन एवं सरकार ने रानी अहिल्याबाई होल्कर जैसे महापुरुषों के बारे में उनके विचार एवं आदर्श को नई पीढ़ी को बताने का कार्य किया है। एक महिला शासक के रूप में न्याय कैसा होता है रानी अहिल्याबाई जैसा उदाहरण कहीं और नहीं मिलेगा।
भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा रानी अहिल्याबाई होलकर ने अपने निजी हितों को दरकिनार करते हुए न्याय का एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया उनके शासन में कृषि शिक्षा और महिला सुधार को लेकर ऐतिहासिक निर्णय किए गए। उन्होंने भारतीय संस्कृति को जीवंत करने के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए।
जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने कहा रानी अहिल्याबाई होल्कर एक समाज सुधारक महिला शासक थी। इसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों कार्य कर रहे हैं। समाज में महिला को उचित स्थान मिले और महिला आत्मनिर्भर बने ऐसे रास्ते पर चलकर भाजपा सरकार निरंतर महिला उत्थान के लिए कार्य कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया भाजपा संगठन द्वारा रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। प्रदेश संगठन द्वारा प्राप्त रानी अहिल्याबाई के जीवन से संबंधित कार्यों वाली पुस्तक घर-घर पहुंचाई जाएगी। जिलाध्यक्ष ने बताया 28 मई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह नारायण आश्रम में आयोजित रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित संगोष्ठी में रहेंगे। इस कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी जाएगी। संचालन जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने किया| सांसद मुकेश राजपूत, जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला महामंत्री सुनील रावत, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला मंत्री अभिषेक बाथम,सर्वेश कुशवाहा, गोपाल राठौर, अमरदीप दीक्षित,महेंद्र सिंह कटियार, हेमचंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार, डा. प्रभात अवस्थी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, पूर्व जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर,नवनीत पाल,पूर्व जिला महामंत्री विमल कटियार आदि रहे|



