फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जय माँ अहिल्याबाई होल्कर पाल सेना नें सांसद मुकेश राजपूत से अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा लगाये जानें की मांग की है| सांसद नें कार्यवाही को आगे बढ़ानें का भरोसा दिया है| 
पाल सेना जिलाध्यक्ष व पूर्व मंडल महामंत्री बीजेपी पंकज पाल के नेतृत्व में पदाधिकारी बीजेपी के जिला कार्यालय आवास विकास पंहुचे और उन्होंने सांसद मुकेश राजपूत को ज्ञापन सौंपा| जिसमे कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर नें सनातन नें लिए अपना जीवन लगा दिया| उनके सनातन की रक्षा के लिए किये गये कार्य प्रेरणा दायक हैं| लिहाजा सेट्रल जेल चौराहा, आईटीआई चौराहा या मसेनी चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाये| जिससे सर्व समाज उनके सनातन के लिए त्याग और समर्पण को याद रखे| जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशाराम पाल, जिला महामंत्री संदीप पाल, जिला सचिव सुरजीत पाल, मनवीर पाल, हरवेश पाल जिला सचिव, उपाध्यक्ष रामबाबू पाल आदि रहे| 
अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा लगानें की मांग



