हिजाम कार्यकर्ताओं की पुलिस की धक्कामुक्की में नगर अध्यक्ष चुटहिल

FARRUKHABAD : 84 कोस परिक्रमा के लिए अयोध्या जाने के लिए निकले हिजाम कार्यकर्ताओं को पुलिस ने माडल रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद रोक लिया। धक्कामुक्की में नगर अध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा चुटहिल हो गये। हिजाम कार्यकर्ताओं के साथ आये कुछ साधुओं से पुलिस ने जब सवाल जबाब किया कि क्या आप अयोध्या जा रहे हैं, तो भारी पुलिस बल देखकर साधुओं ने अयोध्या जाने की बात नकार दी और मौका देखकर खिसक गये।
[bannergarden id=”8″]
hjzam1 hjzamसुनियोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत पहले से ही पुलिस ने माडल रेलवे स्टेशन को छावनी में तब्दील कर दिया था। सिटी मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ, एसपी जोगेन्द्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर मौजूद थे। हिजाम कार्यकर्ता चैक से घोड़े पर एक दूसरे समुदाय के दूल्हे की यात्रा निकालते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे तो मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। मौका देखकर कार्यकर्ता अंदर जाने के लिए पुलिस से हुज्जत करने लगे। लेकिन पुलिस ने किसी कीमत में अंदर जाने से प्रतिबंध लगा दिया। मौका देखकर स्टेशन की तरफ भागे कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा, नगर अध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा के साथ पुलिस की खींचातानी हो गयी।
[bannergarden id=”11″]
खींचातानी में नगर अध्यक्ष राघवदत्त स्टेशन की सीडि़यों पर गिर गये। जिससे वह घायल हो गये। पुलिस ने इस दौरान उनसे सफेद कागज पर हस्ताक्षर करने की बात कही। लेकिन कार्यकर्ता राजी नहीं हुए। कुछ समय बाद स्टेशन पर भाषण देने के बाद कार्यकर्ता वापस चले गये।