फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के आदेश पर जिला प्रशासन नें अबैध प्लाटिंग पर कार्यवाही के आदेश किये| जिसके चलते अधिकारीयों नें नगर में कई जगह अभियान के तहत ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की | जिससे हड़कंप मच गय| 
अधिकारियों नें ग्राम धन्सुआ, बेबर रोड, विजाधरपुर, बनखडिया सहित लगभग एक दर्जन प्लाटिंग को ध्वस्त किया| इसके साथ ही साथ शहर के मसेनी इटावा-बरेली हाई-वे स्थित डा. कमलेश शर्मा व पूनम शर्मा के अस्पताल ग्लोबल अस्पताल को नोटिस जारी किया है| जिसमे उन्हें तीन दिन में अस्पताल को खाली करनें का समय दिया गया है| उसके बाद अग्रिम प्रक्रिया अमल में लायी जायेगी| नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल नें बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर कार्यवाही की गयी है| उन्होंने कहा की अबैध कालोनियों के मामले में पूर्व में ही नोटिस जारी किये गये है| 
अबैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का पीला पंजा, अस्पताल को नोटिस



